pc: in khabar
धनतेरस का पर्व दीपावली पर्व की शुरुआत करता है। इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए इसे स्वास्थ्य और आयु वृद्धि से भी जोड़ा जाता है। इसके अलावा माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन सोना चांदी, बर्तन, कपड़े आदि की खरीदारी भी की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई चीज़ें घर में स्थायी सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन आपको किन किन चीजों की खरीदारी करने पर शुभ फल मिल सकता है?
सोना-चांदी की खरीद
धनतेरस पर सोना - चांदी खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। यदि सोना-चांदी खरीदना संभव न हो तो सिक्के या छोटे गहनों की खरीदारी भी की जा सकती है।
बर्तन
धनतेरस के दिन आप तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इस से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती है। ध्यान रखें कि बर्तन खाली न लाएं, उसमें मिठाई या अनाज भरकर घर लाएं।
झाड़ू
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता लाती है। झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान
आधुनिक समय में अगर आप टीवी, फ्रिज या अन्य कोई गैजेट खरीदना चाहते हैं, तो यह दिन शुभ है। ये उन्नति और प्रगति का संकेत देता है।
शंख और मां लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
धनतेरस पर शंख या मां लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है. दीपावली की रात इनकी पूजा करने से घर में धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है.
You may also like
12 घंटे के बाद दूसरी मुठभेड़, शोभित ठाकुर की हत्या में फरार 25-25 हजार के दो और इनामी आरोपित गिरफ्तार
स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सहित तीन लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार
रायबरेली में दलित युवक की हत्या पर राहुल गांधी का समर्थन, न्याय की मांग
The Conjuring: Last Rites ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया
सरसंघचालक के दायित्व पर रहते हुए हेडगेवार स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में जेल गए: त्रिलोक